बीजेपी सांसद कंगना राणौत द्वारा किसानों को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक : डॉ. सुशील गुप्ता

बीजेपी सांसद कंगना राणौत द्वारा किसानों को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक : डॉ. सुशील गुप्ता

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 26 अगस्त

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बीजेपी सांसद कंगना राणौत द्वारा किसानों पर दिए बयान को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कंगना राणौत पहले भी किसानों पर गलत बयानबाजी करती रही है। अब फिर उसने किसानों के खिलाफ जहर उगला है। ये बीजेपी की मानसिकता रही है कि बीजेपी में किसानों को गालियां देने वालों को पदों से नवाजा जाता है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों से नफरत करती है। बीजेपी के नेता लगातार किसानों को आतंकवादी और खालीस्तानी कह रहे है और न जाने क्या क्या गालियां बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा पंजाब के किसानों की दी। बीजेपी के मंत्री उस समय के कृषि मंत्री और आज के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने भी किसानों की बहु बेटियों पर शर्मनाक बयान दिया था। बीजेपी के नेताओं ने कहा था कि किसान आंदोलन नहीं मौज मस्ती करने के लिए बॉर्डर पर बैठे रहे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने किसानों की शहादत को भी सामान्य मौत बताया और आज तक एक शोक प्रस्ताव भी पारित नहीं किया। कंगना राणोत कहती थी कि किसानों के आंदोलन में बुजुर्ग महिला किराए पर आई है। बीजेपी की सांसद कंगना राणोत ने एक बार फिर किसानों के खिलाफ जहर उगला है। उसने कहा कि किसान हिंदुस्तान को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। उसने कहा कि किसानों ने दुष्कर्म किया और कहा कि ये किसान नहीं अमेरिका और चीन के एजेंट हैं। जो बेहद शर्मनाक बयान है।

उन्होंने कहा कि ये कंगना राणोत नहीं बीजेपी की मानसिकता बोल रही है। बीजेपी के जितने लोगों ने किसानों को गालियां दी बीजेपी ने उनको उतने ही बड़े बड़े पदों पर बैठाया और कंगना राणोत को भी इसी का इनाम दिया व सांसद बनवाया। जिन अफसरों ने किसानों पर गोलियां चलाई बीजेपी उन अफसरों को मेडल देती है। बीजेपी इस देश के किसान से नफरत करती है। जितनी नफरत बीजेपी ने किसानों से की हिंदुस्तान के इतिहास में अंग्रेजों के सिवाय किसी ने नहीं की।

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों से इसीलिए नफरत करती है क्याेंकि उसको किसानों के सामने झुकना पड़ा था और तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। आज बीजेपी किसानों से वहीं बदला ले रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी बीजेपी किसानों का रास्ता बंद रखती है और किसानों पर झूठे केस दर्ज करती है। बीजेपी ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जिसने भी अन्नदाता का अपमान किया है। भगवान ने उसका साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया है। ये देश के लिए बड़े दुख की बात है कि सत्ता में बैठी बीजेपी देश के अन्नदाता को परेशान करती है और उससे नफरत करती है। किसानों से नफरत करने वाली बीजेपी के खिलाफ आज मैं इस देश और हरियाणा प्रदेश के किसानों, मजदूरों और खाप पंचायतों को आमंत्रित करता हूं कि आइये हम सब मिलकर इस लड़ाई को लड़ें और इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img