मुख्यमंत्री भगवत मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण की टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया

मुख्यमंत्री भगवत मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण की टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया

* विशाल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत 29 अगस्त को संगरूर से होगी
* खिलाड़ी 37 खेलों की 9 श्रेणियों में लेंगे भाग
* विजेताओं को 9 करोड़ रुपये के इनाम दिए जाएंगे
* मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 26 अगस्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 29 अगस्त से शुरू होने वाले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण के लिए आज टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया।

लोगो और टी-शर्ट को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस की याद में 29 अगस्त को यह विशाल खेल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस खेल महोत्सव की शुरुआत संगरूर के वार हीरोज़ स्टेडियम से होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत ही सम्मान और संतोष की बात है कि इस बार 37 खेलों की नौ आयु वर्गों में लगभग पांच लाख खिलाड़ी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक के नकद इनाम वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पैरा खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग को भी शामिल किया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इन तीन श्रेणियों में पंजाब के पैरा एथलीट पेरिस पैरालंपिकस में भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बड़े खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना है ताकि उन्हें नशे की लत से दूर रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 1 से 10 सितंबर तक, जिला स्तरीय मुकाबले 15 से 22 सितंबर तक और राज्य स्तरीय मुकाबले 11 अक्टूबर से 9 नवंबर तक कराए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का दूसरा सीज़न वर्ष 2023 में हुआ था, जिसमें 4.5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये के इनाम वितरित किए गए थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img