Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, ‘लुटेरी दुल्हन’ बताकर लगाए गंभीर आरोप

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, ‘लुटेरी दुल्हन’ बताकर लगाए गंभीर आरोप

गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी की कथित प्रताड़ना और कानूनी परेशानियों से तंग आकर इच्छामृत्यु की मांग कर दी। सूरत निवासी किरीट पटेल ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

किरीट पटेल ने अपनी पत्नी मनीषा चौहान पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पत्नी महिलाओं के लिए बने कानूनों का गलत इस्तेमाल कर रही है। आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी पुलिस हेल्पलाइन 100 और महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराती है।

पीड़ित पति ने दावा किया कि उनकी पत्नी ने पहली पत्नी से हुए उनके बेटे को जान से मारने की कोशिश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने बच्चे का गला दबाया और उसके मुंह पर रोटी रख दी थी। किरीट का कहना है कि अगर वह समय पर वहां नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मामले में दोनों का वैवाहिक इतिहास भी चर्चा में है। किरीट और मनीषा दोनों की यह तीसरी शादी बताई जा रही है। किरीट ने पत्नी को “लुटेरी दुल्हन” बताते हुए कहा कि कुछ महिलाएं शादी के बाद पति और परिवार को कानूनी मामलों में फंसाकर पैसे वसूलने की कोशिश करती हैं।

किरीट पटेल ने कहा कि वह कई बार पुलिस कमिश्नर कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरुषों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोई मजबूत कानून नहीं है और हर बार महिलाओं की बात को प्राथमिकता दी जाती है।

उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इच्छामृत्यु की मांग वाला आवेदन सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

मीडिया से बातचीत में किरीट पटेल ने कहा, “मौत किसे पसंद है, लेकिन जब इंसान के पास कोई रास्ता नहीं बचता तब वह ऐसा सोचने पर मजबूर हो जाता है।” उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने उन्हें पुलिस कमिश्नर के पास भेजा था, लेकिन वहां भी सिर्फ आश्वासन मिला।

किरीट के मुताबिक उनकी शादी 14 नवंबर 2024 को मनीषा चौहान से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी, सास ताराबेन और साला दीपक भाई मिलकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनका दावा है कि पत्नी पहले भी दो शादियों में विवाद और पैसों के मामलों में शामिल रह चुकी है।

पीड़ित पति ने यह भी कहा कि पत्नी उन पर लगातार शक करती थी और फोन व्यस्त मिलने पर विवाद करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केस खत्म करने के बदले उनसे लाखों रुपये की मांग भी की गई।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए किरीट पटेल ने कहा कि उन्होंने कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उनका कहना है कि पत्नी ने उनके खिलाफ भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का केस भी दायर किया है, लेकिन वह केवल अपने बेटे पर कथित हमले के मामले में कार्रवाई चाहते हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें