Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बिलाल गिरफ्तार, एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बिलाल गिरफ्तार, एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद पुलिस ने आज सुबह बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना वेव सिटी पुलिस की टीम सुबह करीब 5 बजे कुड़ियां गांव अंडरपास के नीचे चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो वह बाइक घुमाकर भूड़ गढ़ी के कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस को शक होने पर तुरंत उसका पीछा किया गया।

भागते समय बदमाश बिलाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बिलाल के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर दबोचे गए बदमाश की पहचान बिलाल के रूप में हुई, जो गाजियाबाद के डासना थाना क्षेत्र स्थित किले वाली मस्जिद का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की है।

वेव सिटी की एसीपी प्रियाश्री पाल ने जानकारी दी कि गिरफ्तार बदमाश बिलाल पर गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। थाना वेव सिटी में दर्ज एक मामले में वह पहले से वांछित था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ दिन पहले उसने अपने साथी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया था।

फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है और उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। एसीपी के मुताबिक पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मुठभेड़ में पुलिस की कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि बिलाल लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img