शाहदरा जिला पुलिस ने सम्मान फाउंडेशन के साथ मिलकर कानूनी जागरूकता पुरस्कार 2024 का किया आयोजन

शाहदरा जिला पुलिस ने सम्मान फाउंडेशन के साथ मिलकर कानूनी जागरूकता पुरस्कार 2024 का किया आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला पुलिस ने सम्मान फाउंडेशन के साथ मिलकर कानूनी जागरूकता पुरस्कार 2024 का आयोजन विवेक विहार के विवेकानंद स्कूल में किया . इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नए आपराधिक कानून के प्रति जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम में शाहदरा जिला पुलिस के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ,एडिशनल डीसीपी राजीव कुमार , एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार और एसीपी जगदीश प्रसाद एवं इंस्पेक्टर मनीष कुमार शामिल हुए.

इस मौके पर सुरेंद्र चौधरी तीन पुराने कानून की जगह केंद्र सरकार ने नए कानून लागू किया. जिसमें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय सुरक्षा संहिता शामिल है. अंग्रेजों के वक्त के कानून की जगह पर इसमें दंड के बजाय न्याय की आत्मा है. नए कानून में बच्चे और महिलाओं के साथ अपराध में सजा बढ़ाई गई है. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दिल्ली पुलिस नए कानून के प्रति लोगों को लगातार जागरुक कर रही है . आरडब्ल्यूए , स्कूल, कॉलेजों जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर नए कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img