Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन, पति-पत्नी का रिश्ता हुआ शर्मसार

ग्रेटर नोएडा पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन, पति-पत्नी का रिश्ता हुआ शर्मसार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 7 दिन पहले बिरोंडा गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार महेश ने पत्नी पूजा के अवैध संबंधों का विरोध किया था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी प्रहलाद के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक सुलभ शौचालय का केयर टेकर था। हत्या के बाद दोनों ने शव को शौचालय की छत पर फेंक दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां दोनों को जेल भेज दिया।

जांच में सामने आया कि महिला पूजा के शादी से पहले ही प्रेमी प्रहलाद से संबंध थे। पूजा और प्रहलाद एक ही गांव के रहने वाले थे लेकिन पूजा की शादी उसके परिजनों ने महेश से कर दी। शादी के बाद भी पूजा अपने प्रेमी के साथ संपर्क में थी और महेश के काम पर जाने के बाद वह प्रहलाद से चोरी छिपे मिला करती थी। 1 जुलाई को जब महेश ड्यूटी पर गया तो पत्नी पूजा ने प्रेमी प्रहलाद को घर बुला लिया। इस बीच अचानक महेश घर पहुंच जाता है तो पत्नी की पोल खुल जाती है। इसके बाद दोनों ने मिलकर महेश की हत्या कर दी और शव को शौचालय की छत पर फेंक दिया और फरार हो गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *