Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: बंद घर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

Greater Noida Crime: बंद घर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लोहे की रॉड से घर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर न्यू वन निवासी अमित कुमार सक्सेना अपने परिवार के साथ 1 मई को बिहार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनका घर पूरी तरह बंद था। घर खाली होने की जानकारी मिलने पर दो चोरों ने मौके का फायदा उठाया और देर रात घर में घुस गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने पहले लोहे की रॉड की मदद से मुख्य गेट तोड़ा और फिर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसते ही बदमाशों ने लाइट जलाई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देख लिया। खुद को पहचान से बचाने के लिए उन्होंने कैमरे का एंगल ऊपर की ओर घुमा दिया ताकि उनकी गतिविधियां साफ रिकॉर्ड न हो सकें।

बताया जा रहा है कि चोर कई घंटों तक घर के अंदर रहे और आराम से पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गए।

जब अमित कुमार सक्सेना और उनका परिवार 6 मई को शादी समारोह से वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध चोर चोरी करते हुए दिखाई दिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोगों में भी डर का माहौल है और स्थानीय निवासी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें