Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

The Bads of Bollywood X Review: आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज, जानें कैसी लगी दर्शकों को

The Bads of Bollywood
The Bads of Bollywood X Review: आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज, जानें कैसी लगी दर्शकों को

The Bads of Bollywood X Review:  आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज The Bads of Bollywood आखिरकार 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जानिए दर्शकों का रिव्यू, स्टार कैमियो और समीर वानखेड़े जैसा किरदार देखकर कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया।

The Bads of Bollywood का इंतजार खत्म

18 सितंबर 2025 को The Bads of Bollywood आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। यह वेब सीरीज खास इसलिए है क्योंकि इसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने डायरेक्ट किया है।

बॉलीवुड की चमक-दमक से परे सच्चाई दिखाती है आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', जानें कैसी है सीरीज - India TV Hindi

आर्यन खान ने अभिनय की बजाय निर्देशन को चुना और इस सीरीज से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है। इसके ट्रेलर और प्रिव्यू ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी थी।

समीर वानखेड़े जैसा किरदार बना चर्चा का विषय

इस सीरीज में एक ऐसा किरदार दिखाया गया है जो समीर वानखेड़े जैसा नजर आता है। दर्शकों ने इस सीन को काफी मजेदार बताया और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा,
“आर्यन खान को समीर वानखेड़े जैसा शख्स कैसे मिला? यह पैरोडी सीन देखकर मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।”

The Bads of Bollywood Review Live: नेपोटिज्म और स्टारकिड कल्चर पर वार करती है आर्यन खान की वेब सीरीज, यहां पढ़ें एपिसोड वाइज रिव्यू

The Bads of Bollywood: रणबीर कपूर और इमरान हाशमी का कैमियो

सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसके कैमियो रोल्स हैं। दर्शक पहले ही जान चुके थे कि सलमान खान, रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे सितारों का कैमियो इसमें है, लेकिन रिलीज के बाद रणबीर कपूर और इमरान हाशमी के कैमियो ने सभी को चौंका दिया।

इसके अलावा लक्ष्य लालवानी के अभिनय को भी खूब सराहना मिल रही है।

The Bads of Bollywood: दर्शकों की प्रतिक्रिया

  • दर्शकों को कैमियो रोल्स सबसे ज्यादा पसंद आए।

  • सीरीज में पैरोडी और व्यंग्य के अंदाज को काफी मजेदार बताया गया।

  • नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद यह शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

नतीजा: पास या फेल?

आर्यन खान की डेब्यू सीरीज The Bads of Bollywood ने दर्शकों को मिलेजुले रिव्यू दिए हैं। जहां स्टार कैमियो और मजेदार सीन को खूब पसंद किया गया, वहीं कुछ दर्शकों ने कहानी की स्क्रिप्ट को साधारण बताया।

कुल मिलाकर, आर्यन खान का निर्देशन पहली कोशिश के रूप में सफल माना जा सकता है और आने वाले प्रोजेक्ट्स से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें