विनेश फोगाट के समर्थन में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

अमर सैनी

नोएडा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विनेश फोगाट के समर्थन में सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि हमारे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी विनेश फोगाट शानदार खेल खेलते हुए कुश्ती के फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी, लेकिन अचानक खबर आई है कि उन्हें मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया है, ऐसा लगता है कि उनके खिलाफ गहरी साजिश की जा रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना ने कहा है कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ राजनीति की जा रही है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार में खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। खिलाड़ियों से देश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा और विनेश फोगाट को न्याय दिलाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना, वरिष्ठ नेता राजकुमार भारती, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, वरिष्ठ नेता विक्रम सेठी, युवा कांग्रेस नोएडा अध्यक्ष नीरज अवाना, वरिष्ठ नेता दयाशंकर पांडे, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, नेता विक्रम चौधरी, वरिष्ठ नेता रामकुमार शर्मा, नेता आरके प्रथम, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, महिला नेता डॉ. सीमा, अरुण प्रधान, आसिफ, नेता मजहर सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img