Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

काजा में दो मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापितः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

सुखविंद्र सिंह सुक्खू
काजा में दो मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापितः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

काजा में दो मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापितः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला 05 जनवरी, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि जनजातीय क्षेत्र काजा में बिजली व्यवस्था को सुनिश्चित और सुचारू बनाने के लिए दो मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है जिसके लिए बिजली बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में एक एम.डब्ल्यू.एच. बैटरी स्टोरेज को भी इसमें जोड़कर प्लांट को पूर्ण रूप से स्थापित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को ‘ग्रीन स्टेट’ बनाने के लिए सोलर पावर का अधिक से अधिक दोहन करने का प्रयास कर रही है तथा मांग के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में ई.वी. चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली बोर्ड के कार्यालयों के आस-पास की खाली जमीन पर 18 मेगावाट की ग्राऊंड मांउटिड तथा रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वर्ष 2026-27 तक प्रदेश में 50,000 उपभोक्ताओं के घरों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए अभी तक 4444 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खर्चों को नियंत्रित किया जा रहा है, जिसके तहत विद्युत सब्सिडी और स्टाफ का युक्तिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से बिजली बोर्ड द्वारा किए गए विद्युत परियोजना समझौतों की समीक्षा की जा रही है तथा बोर्ड द्वारा उच्च दरों पर लिए गए ऋणों की भी समीक्षा की जाएगी ताकि कम ब्याज दरों पर ऋण भुगतान किया जा सके और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड को ऋण के बोझ से निकालकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है तथा सरकार द्वारा उन्हें समय-समय पर वित्तीय लाभ भी प्रदान किए जा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें