Moradabad: मुरादाबाद में पंजाबी समाज ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ, चाँद का किया दीदार

Moradabad: मुरादाबाद में पंजाबी समाज ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ, चाँद का किया दीदार

रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला

पूरे देश मे करवा चौथ का त्यौहार धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। तो वहीं पंजाबी समाज की महिलाओं के द्वारा स्पेशल पूजा करके इस त्योहार को मनाया जा रहा है। पंजाबी समाज की महिलाये चाँद का दीदार करने से पहले मन्दिर में इखट्टा होकर स्पेशल पूजा करती हैं। मुरादाबाद में भी करवा चौथ के त्योहार को पंजाबी समाज ने स्पेशल मनाया। सभी महिलाएं सज धजकर इखट्टा हुई और करवा माता के समीप बैठकर उनकी पूजा की।

महिलाओं ने इखट्टा होकर करवा चौथ की कथा सुनी और फिर करवा बदला, सात बार ऐसे ही थाली को आपस मे घुमाकर इसे मनाया गया। तो वहीं पूजा सम्पन्न होने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी साथ ही बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने बताया कि अब चांद को देखकर सभी महिलाएं व्रत पूरा करेंगी और पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलेंगी।

महिलाओं ने बताया कि साल भर इस त्यौहार को मनाने के लिए महिलाएं इंतजार करती हैं और सुबह से ही निर्जल व्रत रखकर करवा चौथ के त्यौहार को मानती हैं। महिलाओं ने बताया कि आज ही के दिन भगवान गणेश और माता करवा की पूजा की जाती है तथा उनसे पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img