Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 162 जोड़ों ने लिए सात फेरेHapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापस

विकास कार्यों में खुली भ्रष्टाचार की पोल, प्राधिकरण ने ठेकेदार पर लगाया जुर्माना

धूम मानिकपुर गांव में चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की ग्रामीणों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डिविजन दो के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की
विकास कार्यों में खुली भ्रष्टाचार की पोल, प्राधिकरण ने ठेकेदार पर लगाया जुर्माना

अमर सैनी

नोएडा। धूम मानिकपुर गांव में चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की ग्रामीणों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डिविजन दो के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने न केवल दोषी ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, बल्कि ठेकेदार द्वारा कराए गए सभी विकास कार्यों को भी ढहा दिया है।

ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की सूचना प्राधिकरण को दी थी। इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए डिविज़न दो के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद अधिकारियों ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और घटिया सामग्री से बनाए गए सभी निर्माण कार्यों को ढहा दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सभी ठेकेदारों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “हम किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। घटिया निर्माण सामग्री लगाने वाले ठेकेदारों की कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।” सीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि प्राधिकरण की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी विकास कार्यों में उच्चतम मानकों का पालन किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्राधिकरण की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की त्वरित और सख्त कार्रवाई से भविष्य में ठेकेदारों द्वारा घटिया सामग्री के उपयोग पर रोक लगेगी और गांव का विकास गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो सकेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण आगे भी इसी तरह की निगरानी रखेगा और गांव के विकास में कोई बाधा नहीं आने देगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *