नए एनिमल अस्पताल का विरोध, निवासी बोले- बच्चों के लिए बने पार्क

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-117 में नया एनिमल अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल हाईटेक सुविधा से लैस होगा। लेकिन इस बीच नया विवाद शुरू हो गया है। सेक्टर-117 आरडब्लूए प्रतिनिधिमंडल ने आवासीय क्षेत्र में एनिमल अस्पताल बनाने का विरोध किया है। इस सिलसिले में आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ सतीश खत्री से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय उन्होंने एनिमल अस्पताल को आवासीय क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग करी।

सेक्टर-117 आरडब्लूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने कहा, “जिस जमीन पर हम पिछले कई वर्षों से एक पार्क की मांग कर रहे थे, वहीं प्राधिकरण अब एक बड़े पशु केंद्र का निर्माण करने जा रहा है। यह प्रस्तावित स्थान सेक्टर के आवासीय भवनों के बिल्कुल नजदीक है, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष की भावना पैदा हो गई है। सेक्टर-117 के निवासी पहले से ही एक कब्रिस्तान के होने से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अब इस नए पशु केंद्र के निर्माण से वे और अधिक परेशान हैं। इस प्रकार के पशु केंद्र को यमुना के किनारे या डूब क्षेत्र में स्थापित किया जाए। सेक्टर निवासी बालेश्वर सिंह ने कहा कि पशु केंद्र के विरोध में नहीं हैं, बल्कि उसके प्रस्तावित स्थान के विरोध में हैं। सेक्टर में लगभग 300 प्लॉट और 400 फ्लैट हैं, जहां करीब दो हजार लोग रहते हैं। सेक्टर में कोई पार्क नहीं है, जिससे बच्चे सड़कों पर खेलने को मजबूर हैं। इसके अलावा सेक्टर के एक बड़े हिस्से में एक अधूरा निर्माण प्रोजेक्ट है, जो सुरक्षा चिंताओं को जन्म दे रहा है।

एनिमल अस्पताल में होगी खास सुविधाएं

इस एनिमल शेल्टर में नवीनतम तकनीकों से लैस सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें पशुओं के आधुनिक उपचार, ऑपरेशन थिएटर, भोजन और पानी की व्यवस्था शामिल है। यहां उच्च शिक्षित डॉक्टरों और पैरावेट की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। बड़े और छोटे दोनों प्रकार के पशुओं के लिए अलग-अलग एंबुलेंस सुविधा भी होगी। इस अस्पताल में कुत्तों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे केनल, ऑपरेशन थिएटर, स्ट्रेलाइजेशन और एनिमल बर्थ कंट्रोल (जनन नियंत्रण) भी उपलब्ध होंगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img