Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Nari Leads Swachhata: नोएडा में महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Nari Leads Swachhata: नोएडा में महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में सात दिवसीय ‘Nari Leads Swachhata’ अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्घाटन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है और उन्हें समाज में नेतृत्व देने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के पहले दिन स्वच्छता जागरूकता वॉक और साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। आगामी दिनों में 10 मार्च को “महिला स्वच्छता चैंपियंस” कार्यक्रम आयोजित होगा, 11 मार्च को महिला स्वच्छता चैंपियंस की प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया जाएगा, 12 मार्च को “अपशिष्ट से धन (Waste to Wealth)” विषय पर प्रदर्शनी लगेगी, 13 मार्च को सामुदायिक स्वच्छता अभियान और 14 मार्च को महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कविता और गीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण की महिला स्वच्छता कर्मचारियों के लिए वेलनेस कैंप का आयोजन भी किया गया। फेलिक्स अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य जांच और हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 450 महिला कर्मचारियों की जांच की गई। महिलाओं के लिए जुम्बा सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुईं।

शहरी एवं आवास विकास मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों जैसे सस्टेनेबल प्लास्टिक उत्पाद, खाद-कम्पोस्ट उत्पाद और अपसाइकिल्ड क्राफ्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

अभियान में स्वच्छता कार्यों में योगदान देने वाली सफाई मित्र महिलाएं—सुधा देवी, शीना, शांति देवी, विमलेश सौनू, सविता, ओमवती सहित अन्य महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं जैसे रानु काला, अनीता जोशी, गरिमा त्रिपाठी, गीता नाथ, श्रेया शर्मा, अंजली सचदेवा, नमिता चौबे, कविता डोभाल, रंजिता तलेंजा, माया कुलश्रेष्ठ, डॉ. अनुपमा बिसारिया और अनीता अरोड़ा को सम्मानित किया गया।

नोएडा प्राधिकरण ने महिलाओं के नेतृत्व और स्वच्छता में योगदान को सराहते हुए इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता की शपथ लेने के साथ किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें