Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुलंदशहर में शहीद पैरा कमांडो को दी श्रद्धांजलि

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने गांव पाली आनंद गढ़ी में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए पैरा कमांडो प्रभात गौड़ को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद अजय राय ने गांव ततारपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या करने वाले अजय शर्मा के परिवार से मिलकर दुख साझा किया और न्याय के लिए आवाज उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गुलावठी में अपहरण कर हत्या किए गए नौजवान सूफियान के परिवार से भी मुलाकात की और हर सुख-दुख में उनके साथ रहने का वादा किया।

अजय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकारें देशभक्ति का दिखावा करती हैं, लेकिन हकीकत में सेना और शहीदों का अपमान करती हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडाराज है और लोग न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की लड़ाई लड़ेगी और अजय शर्मा की मौत के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्यवाही की मांग करेगी। साथ ही सूफियान के हत्यारोपियों को पुलिस तत्काल जेल भेजे।

कस्बा स्याना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र त्यागी के आवास पर अजय राय का जोरदार स्वागत हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें