LG ने दिया सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और जांच का आदेश, तो AAP ने किया पलटवार

LG ने दिया सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और जांच का आदेश, तो AAP ने किया पलटवार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आप सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और जांच के आदेश पर आप ने पलटवार किया है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कामों को रोकने के लिए ही BJP के LG ने सत्येंद्र जैन जी पर एक और फ़र्ज़ी केस की जाँच का आदेश दिया है। इनका केस है कि केंद्र सरकार की सरकारी कंपनी ने सत्येंद्र जैन जी को रिश्वत दी। हम इंतज़ार कर रहे हैं कि अगर BEL ने रिश्वत दी है तो केंद्र सरकार-LG इनके ख़िलाफ़ भी जाँच के आदेश देगी। मंगलवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर काम करती है और यही भाजपा की सबसे बड़ी दिक्कत है। प्रियंका ने कहा कि यही अपने आप में हास्यास्पद है कि केंद्र सरकार के एक नवरत्न पीएसयू भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड ने जैन को रिश्वत दी। इसका मतलब प्रधानमंत्री अपनी सरकार में ही भ्रष्टाचार को नहीं रोक पा रहे हैं। एलजी साहब बेवजह जांच बैठाकर हमारे नेताओं को जेल में रखना चाहते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img