राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शाकाहारी परिवार के सदस्य ने Swiggy से मगाया पनीर रोल, पहुंचा दिया Egg रोल

एक शाकाहारी परिवार को स्विगी से मंगाए पनीर रोल की जगह एग रोल डिलीवर...

Hapur News : एक शाकाहारी परिवार को स्विगी से मंगाए पनीर रोल की जगह एग रोल डिलीवर किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित माधव माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात को स्विगी के जरिए काठी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट से डबल पनीर टिक्का काठी रोल ऑर्डर किया था। लेकिन जब उन्होंने रोल की पैकिंग खोली, तो उन्हें पता चला कि उसमें अंडा भरा हुआ था।

बिल की कॉपी

धार्मिक भावनाएं आहत हुई

माधव और उनका परिवार जन्म से शाकाहारी हैं और सावन के महीने में विशेष रूप से सात्विक भोजन करते हैं। इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट और स्विगी कस्टमर केयर से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने फूड विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

कार्रवाई का मिला आश्वासन

स्थानीय लोगों ने काठी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट के लाइसेंस की जांच और स्विगी पर कड़ी निगरानी की मांग की है। फूड विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने जांच का आश्वासन दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players