Delhi Crime: कृष्णा नगर के पुलिस ने 10 मामलों में शामिल एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल फोन बरामद

कृष्णा नगर के पुलिस ने 10 मामलों में शामिल एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल फोन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला थाना कृष्णा नगर के पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुराना सीलमपुर निवासी नदीम के रूप में हुई है। आरोपी नदीम एक कुख्यात अपराधी है और पहले भी 10 मामलों में शामिल रहा है। थाना कृष्णा नगर में 23 जुलाई 24 को एक शिकायत दर्ज कराया गया था।शिकायतकर्ता ने बताया कि 23 जुलाई 24 को 2:00 बजे शिव मंदिर ईस्ट ओल्ड सीलमपुर चोरी हो गई थी जब शिकायतकर्ता अपने घर के लिए जा रहा था। मामले की जांच थाना कृष्णा नगर के एसएचओ मुकेश राणा देख रेख में एक टीम गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। फुटेज शिकायतकर्ता को भी दिखाई गई, जबकि शिकायतकर्ता ने चोर की पहचान की। अपराधी की लोकेशन का पता लगाने के लिए स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूचना और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पता चला कि अपराधी इलाके में घूम रहा था। टीम ने इनपुट मिलने के बाद जाल बिछाया और आरोपी नदीम को कौशिकपुरी पुराना सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img