उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग को तेजाब पिलाने का आरोप, हालत गंभीर

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर नाबालिग किशोरी को तेजाब पिलाने का आरोप है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भाई की तहरीर पर चार नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उसके पड़ोस में रहने वाले कादिर और नाजिम ने दूध की डेयरी पर आते-जाते समय उसकी बहन का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घर पहुंचने पर बहन ने उसे आपबीती सुनाई थी। इस पर उसने सालिम से इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार को करीब साढ़े चार बजे कादिर और नाजिम ने घर में घुसकर उसकी बहन को तेजाब पिला दिया। घटना के समय वह अपनी गांव स्थित दूध की डेयरी पर मौजूद था। बहन को तेजाब पिलाने की सूचना पर वह घर पहुंचा तो बहन ने बताया कि कादिर और नाजिम ने पीछे से आकर उसे तेजाब पिला दिया।

इससे वह बेहोश होने लगी। इसी बीच उसे लगा कि अब्दुल्ला और सालिम भी आरोपियों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि इन चारों ने मिलकर उसे तेजाब पिलाया। इतना ही नहीं, जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसने परिजनों के साथ बहन को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर कादिर, नाजिम, अब्दुल्ला और सालिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button