Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarpur (मृत्युंजय) : जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक कार के अंदर बैठकर ऑटोमैटिक हथियार लिए नजर आ रहा है। वीडियो में वह भड़काऊ बयान देते हुए लोगों से सोना बेचकर लोहा खरीदने और इलाके को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देने की बात भी कह रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव निवासी विवेक सिंह राजपूत के रूप में की जा रही है। वीडियो में युवक जातीय संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर कहता है कि यदि उसके समाज के खिलाफ कोई बोलेगा तो वह पूरे इलाके को गोलियों की आवाज से दहला देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या समाज में भय और वैमनस्य फैलाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की तकनीकी टीम और संबंधित थाना पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसे सोशल मीडिया पर किस उद्देश्य से वायरल किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर युवक के खिलाफ विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें