राज्यदिल्ली

दिल्ली: वैवाहिक वेबसाइट के जरिए 20 से ज्यादा लड़कियों के साथ चीटिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: वैवाहिक वेबसाइट के जरिए 20 से ज्यादा लड़कियों के साथ चीटिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

रिपोर्ट: रवि डालमिया

वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से लड़कियों के साथ चीटिंग वाले एक शातिर चीटर को शाहदरा साइबर पुलिस की टीम ने द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल दो मोबाइल बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान द्वारका निवासी प्रशांत के तौर पर हुई है. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि साइबर पुलिस स्टेशन में एक युवती ने शिकायत दी.

शिकायत में उसने कहा था कि वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से राजवीर शर्मा नाम के युवक ने उससे संपर्क किया. शादी झांसा देकर उसने उससे 2 लाख 17 हजार की ठगी कर ली. जांच में आरोपी की पहचान द्वारका निवासी प्रशांत के तौर पर हुई और उसे द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से चीटिंग में इस्तेमाल दो मोबाइल बरामद हुआ है. पूछताछ के दौरान प्रशांत ने वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 20 से अधिक लड़कियों को ठगने की बात स्वीकार की. डीसीपी ने बताया कि पिछली घटनाओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button