प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-73 स्थित मैग्नस टावर इन्वेस्ट मैंगो फर्म के डायरेक्टर वरुण गुप्ता ने दो लोगों पर बैंक द्वारा नीलाम की गई प्रॉपर्टी के नाम पर दो करोड़ एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने सेक्टर-113 थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।

वरुण गुप्ता ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अक्टूबर 2022 में डेबिटम सॉल्यूशन एलएलपी फर्म के डायरेक्टर बलराम कुमार झा व अन्य पार्टनरों ने खुद को एनसीएलटी की बैंक नीलामी प्रक्रिया से जुड़ा होना बताया। उन्होंने केनरा व पंजाब नेशनल बैंक में कलेक्शन एजेंट होने का भी दावा किया। वरुण ने आरोपियों की फर्म से जुड़कर काम करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बैंक नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने का प्रस्ताव दिया और दिसंबर 2023 में केनरा बैंक के नीलामी खाते में पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए। वरुण ने 20 लाख रुपये, 1.30 करोड़ रुपये, 51 लाख रुपये व 2 करोड़ 1 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने बताया कि अगर प्रॉपर्टी नहीं बिकी तो 40 से 45 दिन में खाते में पैसे वापस आ जाएंगे। इसके बाद भी जब पैसे वापस नहीं आए तो आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक फर्जी मेल का स्क्रीनशॉट भेजा। इसके बाद भी आरोपी बहाने बनाता रहा। इस बीच जब पीड़ित एमएसटीसी कार्यालय और बैंक शाखा में पता करने गया तो पता चला कि बैंक का कोई नीलामी खाता ही नहीं है। जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए, वह बलराम कुमार झा का है। इससे पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने 27 फरवरी को पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img