उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में अदानी की कंपनी के पाइपलाइन से पीएनजी गैस चोरी, आरोपी ने पाइपलाइन मीटर में छेदकर गैस चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जिले के खुर्जा में अदानी समूह की ATGL कंपनी में PNG गैस चोरी का मामला सामने आया है। ATGL के खुर्जा GA हैड संदीप मिस्त्री ने 14 फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

खुर्जा में सैकड़ों सेरेमिक पॉटरी फैक्ट्रियां हैं। 2018 में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काले तेल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बाद कई फैक्ट्रियों ने ATGL से PNG कनेक्शन लिया था। जांच में पता चला कि फैक्ट्री संचालकों ने MRS के मीटर टोटलाइजर में छेद करके गैस की चोरी की। प्रयोगशाला रिपोर्ट में भी मीटरों से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया की FIR में जीपी सेरामिक्स के परितोष सैनी, एन एस इंडस्ट्रीज के मोहम्मद जाहिद, अशोक सेरामिक्स के रामकुमार सैनी, सेरामिक्स की निशि, महागौरी सिरेमिक्स की नेहा, शाबा सिरेमिक्स के मोहम्मद शमीम, एमएस सिरेमिक्स के देवेंद्र सोलंकी और शंकर सिरेमिक्स के अंकित बंसल समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 379, 338, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कंपनी ने आरोपियों को पहले भी रिकवरी नोटिस भेजे थे। आरोपियों पर गैस चोरी के साथ-साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने का भी आरोप है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img