हरियाणा विधान सभा सत्र की आगामी बैठकें 13 नवंबर से

हरियाणा विधान सभा सत्र की आगामी बैठकें 13 नवंबर से

विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा – कार्य उत्पादकता की दृष्टि से प्रभावी रहेगा सत्र

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 5 नवंबर

हरियाणा की 15वीं विधान सभा के प्रथम सत्र की आगामी बैठकें 13 नवंबर से शुरू होंगी। इस संबंध में हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 16 के द्वितीय परन्तुक के तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि सत्र की आगामी बैठकों के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सत्र की आगामी बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी। इससे पूर्व कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सत्र के दौरान होने वाले कार्य पर चर्चा होगी। सत्र की समय अवधि भी बीएसी की बैठक में तय की जाएगी। बीएसी के गठन संबंधी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह सत्र कार्य उत्पादकता की दृष्टि से काफी प्रभावी रहेगा। उन्होंने सभी विधायकों से अपील की कि वे पूरी तैयारी के साथ सत्र में भाग लें। सकारात्मक चर्चा से ही प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है।
गौरतलब है कि विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने 25 अक्तूबर को विधान सभा की बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी थी। 25 अक्तूबर को सभी विधायकों ने शपथ ली थी और सर्वसम्मति से विधान सभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img