उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़

उत्तर प्रदेश, नोएडा: -एक बदमाश के पैर में लगी गोली, कांबिंग के बाद दो गिरफ्तार, घर में करते है चोरी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर 20 पुलिस डीएलएफ मॉल के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया। वो नहीं रुके और मौके से भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने 900 मीटर तक उनका पीछा किया। बदमाश कार से भागते हुए सेक्टर 18 नोएडा स्थित मल्टीलेवल पार्किग के समीप जंगल की ओर पहुंचे। वहां बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

पुलिस ने कई बार वार्निंग दी। लेकिन वो नहीं माने पुलिस ने जवाबी फायर किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अशरफ उर्फ अजय निवासी बिसरख ग्रेटर नोएडा हुई। उसके दो साथी अंधेरे में भागने लगे। कांबिंग के दौरान उन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान आरिफ उर्फ तसलीम और सलमान उर्फ आसिफ के हुई। दोनों ऐटा के रहने वाले है। इनके कब्जे से एक- एक तमंचा, चोरी के 45000 रुपए नगद बरामद किए गए।

घरों में रेकी कर करते चोरी
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि हम तीनों लोग मिलकर दिन में घरो की रेकी करते है। मौका मिलने पर घरों में चोरी कर लेते है। हम लोगों ने दिल्ली एवं नोएडा क्षेत्र के कई घरों में चोरी की कई घटनाएं की है। इस गाड़ी का नंबर प्लेट हटाकर घटना करने के लिए निकलते है और घटना को अंजाम देते है। जहां भी चोरी की घटना करते है वहां रेकी के लिए वाहन को दो किमी पहले छोड़ देते है। इसके बाद पैदल घूमकर रेकी करते है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players