Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Yamuna Authority Protest: यमुना प्राधिकरण पर 16 फरवरी को आंदोलन, किसानों ने आबादी बचाओ अभियान पर की बैठक

Yamuna Authority Protest:

Yamuna Authority Protest: यमुना प्राधिकरण पर 16 फरवरी को आंदोलन, किसानों ने आबादी बचाओ अभियान पर की बैठक

नोएडा। किसान एकता संघ के ‘आबादी बचाओ अभियान’ के तहत ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में रविवार को एक अहम पंचायत आयोजित की गई। पंचायत जावेद सोलंकी के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता कृष्ण बैंसला ने की और संचालन प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने किया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आबादी के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि आबादी का मुद्दा केवल जमीन का नहीं, बल्कि किसानों की आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का प्रश्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आबादी से जुड़े मामलों का समाधान लंबे समय से लंबित है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 16 फरवरी को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

उन्होंने बताया कि संगठन जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न गांवों में लगातार बैठकें कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में शामिल किया जा सके। उनका दावा है कि आगामी आंदोलन में हजारों किसान भाग लेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने संगठन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अखिलेश प्रधान, शिवम शर्मा, राकेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, दीपु सैनी, मेहरबान अली और इंतजाम अली सहित कई लोग मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन से आबादी के मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें