Delhi Crime: दिवाली की रात शाहदरा में गोलीबारी, आपसी रंजिश में दो की मौत, एक घायल

0
1
Delhi Crime
Delhi Crime दिवाली की रात शाहदरा में गोलीबारी, आपसी रंजिश में दो की मौत, एक घायल TOP STORY

Delhi Crime: दिवाली की रात शाहदरा में गोलीबारी, आपसी रंजिश में दो की मौत, एक घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिवाली की रात पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में पटाखों के शोर के बीच गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। इस घटना में तीन लोगों को गोली मारी गई, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया है। घटना बिहारी कॉलोनी की है, जहां रात करीब 8:30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना पीसीआर को मिली। हमलावर घर में घुसकर एक के बाद एक तीन लोगों पर गोली चला गए। मृतकों में 40 वर्षीय आकाश शर्मा और उनके 16 वर्षीय भतीजे ऋषभ शर्मा शामिल हैं, जबकि 10 वर्षीय कृष शर्मा घायल है।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, आकाश शर्मा अपने बेटे कृष और भतीजे ऋषभ के साथ घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी एक युवक वहां आया और उसने पांच गोलियां चलाईं, जिसमें आकाश, ऋषभ और कृष घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बंटी नामक युवक वहां आया था, जिसने पहले आकाश का पांव छूकर आशीर्वाद लिया और फिर अचानक गोलियां चला दी। पुलिस इस मामले को व्यक्तिगत दुश्मनी मानते हुए जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर रही है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here