उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पर दिल्ली एनसीआर में करीब 18 मुकदमे दर्ज है। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है।

थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-54 एलिवेटेड रोड के नीचे बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही थी। एनटीपीसी की तरफ से एक स्कूटी सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर उसको रुकने का इशारा किया।

पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर सेक्टर-54 के जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। बदमाश की स्कूटी असंतुलित होने के कारण वह टकराकर गिर गई। बदमाश ने अपने को घिरता देखकर तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस टीम ने जवाबी एक्शन लेते हुए फायर किया। बदमाश के पैर में गोली लगी। वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। घायल बदमाश की पहचान रवि निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली हुई।

उसकी उम्र करीब 29 साल है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा बिना नंबर प्लेट लगी चोरी की एक स्कूटी व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि रवि शातिर किस्म का अपराधी है।

सेक्टर में रेकी कर करता था चोरी

ये सेक्टर, सोसाइटी व सार्वजनिक स्थानों पर खड़े दो पहिया वाहनो को रेकी कर चोरी कर लेता है और राह चलते व्यक्तियों से उनका मोबाइल फोन छीन लेता है।

बरामद स्कूटी व मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने साथी के साथ मिलकर यह स्कूटी करीब 15 दिन पहले सेक्टर-34 नोएडा से चोरी की थी। मोबाइल फोन राह चलते व्यक्ति से छीना था। बदमाश की जानकारी अन्य जनपद और राज्यों को भेजी गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img