उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसआईटी ने खैरपुर में की लीजबैक प्रकरणों की जांच

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसआईटी ने खैरपुर में की लीजबैक प्रकरणों की जांच

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों के लीजबैक के 42 प्रकरणों की एसआईटी ने बुधवार को जांच की। एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह के साथ खैरपुर गुर्जर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इससे जुड़े किसानों से मिले। उनके अभिलेख/साक्ष्य प्राप्त किए। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जो किसान बुधवार को एसआईटी के मौका मुआयना के दौरान किसी कारणवश मौजूद नहीं थे और अपना अभिलेख नहीं दे सके हैं। वे अगले बुधवार (14 मई 2025) को सुबह करीब 10 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में एसआईटी के समक्ष अपना दस्तावेज/साक्ष्य और बयान दे सकते हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में आबादी की लीज बैक में गड़बड़ी की शिकायत पर शासन ने यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन से 1451 प्रकरणों में लीज बैक की अनुमति पूर्व में मिल चुकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन प्रकरणों की लीज बैक भी कर रहा है। अवशेष 86 प्रकरणों में एसआईटी की जांच चल रही है। बुधवार को एसआईटी की भ्रमण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी जितेंद्र गौतम, तहसीलदार सचेंद्र बहादुर सिंह सहित लेखपाल आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players