Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सिक्का बिल्डर के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ने 2014 में सिक्का ग्रुप की सिक्का डाउनटाउन कैपिटल ग्रैंड सेक्टर 98 में यूनिट बुक कराई थी
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ने 2014 में सिक्का ग्रुप की सिक्का डाउनटाउन कैपिटल ग्रैंड सेक्टर 98 में यूनिट बुक कराई थी

अमर सैनी
नोएडा। किसानों के शोषण और भारतीय किसान यूनियन भानु के साथ वादाखिलाफी के खिलाफ शनिवार को सिक्का बिल्डर सेक्टर 98 पर धरना दिया गया। अध्यक्षता बाबा महाराज सिंह ने की और संचालन ओमप्रकाश गुर्जर ने किया।

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ने 2014 में सिक्का ग्रुप की सिक्का डाउनटाउन कैपिटल ग्रैंड सेक्टर 98 में यूनिट बुक कराई थी, जिसका कब्जा 3 साल में दिया जाना था, लेकिन 10 साल बीत गए और कब्जा आज तक नहीं दिया गया, इसलिए बिल्डर से संपर्क किया गया, तो बिल्डर ने किसान पर कब्जा देने के नाम पर लगभग 4 लाख रुपये लेट पेमेंट के रूप में जमा करने का दबाव बनाया, इसलिए इसके विरोध में संगठन ने 29 सितंबर को सिक्का ग्रुप सेक्टर 98 पर धरना दिया। धरने के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सिक्का ग्रुप से उनके प्रतिनिधि ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समझौता किया ऐसा लगता है कि बिल्डर की करनी और कथनी में अंतर है, जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। और अब जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हर दिन धरना जारी रहेगा।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रेम सिंह भाटी, सेलकराम प्रधान, आनंद दरोगा, राजकुमार नागर जिला अध्यक्ष, सुभाष भाटी, डॉक्टर रोहतास, महेश तंवर, अनिल बैसोया, विजयपाल भाटी, कमल बैसोया, अतुल प्रधान, हरेंद्र बैसोया, कालू तंवर, अंकुर कश्यप, राजू मावी, सुखबीर नागर, बब्लू यादव, सतप्रकाश, मनोज बैसोया, महरदीन, अजय अधाना आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *