बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध करने के बाद एडीएम एलए बच्चू सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किए जाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया। साथ ही बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। विश्व हिंदू महासंघ, गोरक्षा दल और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता तिलपता चौक पर एकत्र हुए और पैदल मार्च करते हुए सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस बल और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं को रुकवाने के लिए कदम उठाए जाए। संगठनों ने मांग की है कि सीएए को पूरे देश में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। एक परिवार में दो बच्चों से ज्यादा वाले परिवारों को सरकारी राशन और समस्त सुविधाओं से मुक्त किया जाए। प्रदर्शन में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष हरिओम रावल, वेद नागर, अनिल शर्मा, चैनपाल प्रधान, कपिल गुर्जर, नरेश उपाध्याय, बिल्लू प्रधान सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img