उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मगरमच्छ का हमला, दो गायों को खींचा, ग्रामीणों ने बचाया

Hapur News : गांव छपकौली के पास से गुजर रही काली नदी के किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मगरमच्छ ने चारा चर रही दो गायों पर हमला कर उन्हें नदी में खींच लिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से मगरमच्छ को खदेड़ दिया और रस्सियों की मदद से दोनों गायों को बाहर निकाल लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की दोपहर बाद दो गायें नदी किनारे चर रही थीं। तभी काली नदी से निकला एक मगरमच्छ अचानक बाहर आया और दोनों गायों को पकड़कर पानी की ओर खींचने लगा। गायों को नदी में ले जाते देख कुछ ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और एकजुट होकर मगरमच्छ पर पथराव किया। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ गायों को छोड़कर पानी में चला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने रस्सों के सहारे गायों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सतीश मसंद ने बताया कि काली नदी गांव के पास से गुजरती है और आसपास अक्सर ग्रामीण अपने पशु चराने लाते हैं। उनका कहना है कि यह मगरमच्छ कई दिनों से नदी में दिखाई दे रहा था और नदी में बहकर आने वाले मृत मवेशियों को खाता था, लेकिन पहली बार उसने जीवित पशुओं पर हमला किया है। इससे ग्रामीणों में रोष के साथ-साथ भय भी व्याप्त है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन रेंजर मुकेश कंडपाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। एसडीएम ईला प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मगरमच्छ की तलाश कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players