Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली के विवेक विहार हत्याकांड का खुलासा, महिला के पति समेत तीन गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के विवेक विहार हत्याकांड का खुलासा, महिला के पति समेत तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अंजू नाम की महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति आशीष झा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 35 वर्षीय अंजू उर्फ अंजली अपने पति आशीष झा के साथ विवेक विहार में किराए के मकान में रहती थी। जांच में सामने आया कि अंजू ने अपने पति आशीष, मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा और उसके दोस्त अभय कुमार झा उर्फ सोनू को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि 28 मार्च 2025 को विवेक विहार थाने में सूचना मिली कि सत्यम एंक्लेव के एक फ्लैट से तेज बदबू आ रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान बाहर से बंद था और अंदर खून के निशान मिले। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो बेड के बॉक्स में एक बैग के अंदर महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सबसे पहले मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश कबूल कर ली और बाकी आरोपियों के बारे में खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने आशीष झा और अभय कुमार झा उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की गहरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें