उत्तर प्रदेश : टोल प्लाजा पर भुगतान को लेकर टोल कर्मचारी व कार चालक के बीच विवाद, कार से कुचलना की कोशिश की

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट टोल प्लाजा पर टोल भुगतान को लेकर एक कार चालक और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कार चालक ने गुस्से में आकर कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। टोल कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

यह घटना तब हुई जब कार चालक अमरोहा की ओर से हापुड़ जा रहा था। ब्रजघाट टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद टोल भुगतान को लेकर टोल कर्मचारी और कार चालक के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए कार चालक ने अचानक अपनी कार टोल कर्मचारियों की ओर बढ़ा दी।
कर्मचारियों ने तेजी से भागकर खुद को बचाया। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। घटना के बाद टोल कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टोल कर्मचारी और कार चालक के बीच भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज संज्ञान में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img