उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में अवैध विवाह मंडप पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच ध्वस्तीकरण

Ghaziabad News : गाजियाबाद में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 2 अप्रैल 2026 को प्रवर्तन जोन-03 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से बने विवाह मंडप को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई खसरा संख्या-1600, ग्राम सदरपुर स्थित रोड नंबर-1, गोविंदपुरम में प्रीतम फार्म हाउस के बराबर करीब 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए गए अवैध निर्माण पर की गई।

प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में मुकेश कुमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान को जारी रखा।

ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और मेट सहित स्थानीय पुलिस बल और प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button