Mission Shakti: दनकौर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिवार से मिलाया, बिहार के युवक की घर वापसी

Mission Shakti: दनकौर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिवार से मिलाया, बिहार के युवक की घर वापसी

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस की मानवीय पहल का एक सराहनीय मामला सामने आया है। दनकौर कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने बिहार के एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवा दिया, जिससे परिवार में लंबे समय बाद खुशी लौट आई।

यह घटना दनकौर क्षेत्र की है, जहां चेकिंग के दौरान महिला दरोगा काजोल भदौरिया और महिला कांस्टेबल मीनू राणा व कृष्णा को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि युवक काफी समय से इलाके में भटक रहा था।

पुलिस टीम ने युवक को तुरंत मिशन शक्ति केंद्र ले जाकर सुरक्षित माहौल में काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान युवक ने अपना नाम अजीत बताया और खुद को बिहार के थाना हरलाखी क्षेत्र का निवासी बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बिहार के हरलाखी थाना से संपर्क किया और युवक के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही समय बाद युवक के पिता रामौतार को दनकौर कोतवाली बुलाया गया।

लंबे समय बाद बेटे को सुरक्षित देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरुवार को पुलिस ने अजीत को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से घर से लापता था, जिससे परिवार बेहद परेशान था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना की।

यह घटना मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है, जिससे जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img