Mridul Tiwari Noida Welcome: नोएडा की सड़कों पर मृदुल तिवारी का भव्य स्वागत, फैंस ने उमड़ाया हुजूम

Mridul Tiwari Noida Welcome: नोएडा की सड़कों पर मृदुल तिवारी का भव्य स्वागत, फैंस ने उमड़ाया हुजूम

नोएडा में ‘बिग बॉस 19’ फेम मृदुल तिवारी के स्वागत का नज़ारा किसी बड़े सेलिब्रिटी इवेंट से कम नहीं था। शो से पिछले सप्ताह हुए उनके एविक्शन ने फैंस को भारी निराश किया था, क्योंकि मृदुल तिवारी न दर्शकों की कमी से बल्कि लाइव ऑडियंस के मात्र चार वोटों के फैसले के चलते बाहर हुए थे। बाहर आते ही उन्होंने शो के मेकर्स पर सवाल खड़े करते हुए कई खुलासे भी किए, जिसने उन्हें और चर्चा में ला दिया। अब जब वह अपने शहर नोएडा लौटे, तो उनके स्वागत में स्थानीय सड़कों पर उमड़ आई भीड़ यह साबित कर गई कि मृदुल तिवारी लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।

नोएडा पहुंचने पर मृदुल तिवारी का स्वागत फूल-मालाओं, नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ। उनकी एक झलक पाने को लोग फुटपाथों, गाड़ियों और सड़कों पर खड़े नजर आए। कई लोग माला पहना रहे थे, तो कुछ उनसे हाथ मिलाने को उत्सुक। मृदुल तिवारी अपनी कार की छत पर खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते दिखे, जबकि भीड़ चारों ओर से उन्हें घेरकर उत्साह से झूमती रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग किस कदर उन्हें अपने चहेते हीरो के रूप में देख रहे हैं।

वायरल वीडियो और कमेंट्स में फैंस ने मृदुल तिवारी के प्रति अपना भावनात्मक जुड़ाव भी जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, “असली विजेता मृदुल भाई।” दूसरे ने कहा, “हमारे लिए तो आप ही असली चैंपियन हो।” वहीं तीसरे फैन ने टिप्पणी की, “कौन कहेगा कि ये गौरव खन्ना की छाया में थे… असल में तो इनका और जीके का बॉन्ड ही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया।” भीड़, उत्साह और प्यार के इस माहौल ने यह साफ कर दिया कि भले ही मृदुल तिवारी बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हों, लेकिन दर्शकों के दिलों में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img