Noida Hospital Negligence: इंसानों के लिए मंगाए गए 60 हजार वेटरनरी इंजेक्शन, जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही उजागर

Noida Hospital Negligence: इंसानों के लिए मंगाए गए 60 हजार वेटरनरी इंजेक्शन, जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही उजागर

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के नोएडा जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला बड़ा मामला सामने आया है, जहां मरीजों के लिए इंसानों में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज की जगह पशुओं के उपयोग वाली 60,000 वेटरनरी सिरिंज का ऑर्डर दे दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह ऑर्डर 25 दिसंबर 2025 को GeM पोर्टल के माध्यम से लखनऊ की एक एजेंसी को दिया गया था। लेकिन खरीद प्रक्रिया में मौजूद फार्मासिस्ट, स्टोर एसएमओ और सीएमएस स्तर तक किसी ने इस गंभीर गलती को नहीं पकड़ा।

जब सिरिंज की सप्लाई अस्पताल पहुंची और स्टोर में बॉक्स खोले गए, तब पैकेजिंग देखकर कर्मचारी हैरान रह गए। पैकेट पर साफ लिखा था कि यह “पशु चिकित्सा उपयोग के लिए” हैं, जिसके बाद तुरंत हड़कंप मच गया।

अस्पताल प्रशासन ने बाद में पूरी खेप को वापस कर दिया और दावा किया कि न तो कोई बिल बनाया गया और न ही कोई भुगतान हुआ है।

इस मामले पर जिला अस्पताल की सीएमएस अजय राणा ने इसे “मानवीय भूल” बताया है। हालांकि इस लापरवाही ने अस्पताल की खरीद प्रक्रिया और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह गलती समय रहते पकड़ में नहीं आती, तो मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि बड़े अस्पतालों में भी सिस्टम की चूक कितनी गंभीर परिणाम दे सकती है, खासकर तब जब रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img