Noida Crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़, रेकी कर चोरी करने वाला बदमाश घायल, 7 लाख के गहने बरामद

Noida Crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़, रेकी कर चोरी करने वाला बदमाश घायल, 7 लाख के गहने बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और एक शातिर बाइक सवार चोर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से चोरी के करीब 7 लाख रुपये के गहने, अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। एडीसीपी नोएडा के अनुसार, सेक्टर 24 पुलिस सेक्टर-11 मदर डेयरी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया। संदिग्ध ने रुकने की बजाय भागने की कोशिश की, जिसमें उसकी बाइक फिसल गई। गिरने के बाद उसने पुलिस पर फायर कर दिया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू भारद्वाज पुत्र डालचंद भारद्वाज निवासी चौड़ा गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह रेकी कर घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक TVS राइडर बाइक, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img