Semiconductor Research India: GBU में बनेगा हाईटेक एक्सीलेंस सेंटर, सेमीकंडक्टर और स्टेम सेल रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

Semiconductor research India: GBU में बनेगा हाईटेक एक्सीलेंस सेंटर, सेमीकंडक्टर और स्टेम सेल रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में शिक्षा और तकनीकी विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जल्द ही एक अत्याधुनिक एक्सीलेंस रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां सेमीकंडक्टर और स्टेम सेल जैसे उन्नत क्षेत्रों में शोध कार्य किया जाएगा।

इस परियोजना को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने योजना तैयार कर ली है और इसे बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के अनुसार, मंजूरी मिलने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी और फिर निर्माण व संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह प्रस्ताव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यमुना सिटी क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के तहत सेमीकंडक्टर पार्क तेजी से विकसित किया जा रहा है। यहां कई बड़ी तकनीकी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के आने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में हाईटेक उद्योगों का बड़ा इकोसिस्टम बनने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, यदि सेंटर सेमीकंडक्टर चिप रिसर्च पर आधारित होता है तो छात्रों को सीधे उद्योगों से जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा और उन्हें आधुनिक तकनीक की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी। वहीं, अगर स्टेम सेल रिसर्च को प्राथमिकता दी जाती है तो बायोटेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस के क्षेत्र में नए शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

इस एक्सीलेंस सेंटर में अत्याधुनिक लैब, एडवांस रिसर्च सुविधाएं और इंडस्ट्री-कनेक्टेड ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इससे छात्रों को देश-विदेश की कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और उनकी स्किल्स में भी बड़ा सुधार होगा।

इस परियोजना से न केवल विश्वविद्यालय के छात्रों को लाभ मिलेगा बल्कि पूरे क्षेत्र में रोजगार और तकनीकी विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे। नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि यह पहल गौतमबुद्धनगर को देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी और रिसर्च हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img