Noida Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत, सेक्टर-49 में दर्दनाक हादसा

Noida Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत, सेक्टर-49 में दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क हादसे में एक साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के हनुमान मूर्ति के पास उस समय हुई जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था।

मृतक की पहचान शंकर मंडल के रूप में हुई है, जो बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे और सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में रहकर एक निजी कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की रात शंकर मंडल अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हनुमान मूर्ति के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बेटे सौरभ कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img