Uttar Pradesh : श्रावण कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि को लेकर बुलंदशहर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, शिविरों में सीसीटीवी अनिवार्य

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : श्रावण कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलापंचायत सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि कांवड़ शिविर मुख्य मार्ग से 10 फीट दूर लगाए जाएं और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हों। खाना बनाने वालों व सहायकों का सत्यापन होने पर ही अनुमति दी जाए। विद्युत तारों और ट्रांसफॉर्मर के नीचे शिविर लगाने पर रोक रहेगी। डीजे की आवाज कम रखने और ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर लगाने के नाम पर उगाही करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त पानी की आपूर्ति, टैंकर और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने को कहा। कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त करने, बिजली कटौती न करने, खंभों को पॉलिथीन से ढकने और ट्रांसफॉर्मरों को कवर करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। स्वास्थ्य विभाग को मार्गों पर हेल्थ कैंप लगाने, दवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों में रोस्टर से ड्यूटी लगाने को कहा। कांवड़ मार्गों से निराश्रित पशुओं को हटाने और शराब की दुकानों को कपड़े से ढकने के निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर सौहार्द दिखाएं। सड़क पर कार्यक्रम व गैर-परंपरागत आयोजन न हों। धार्मिक स्थलों, मार्गों और शिविरों पर सीसीटीवी लगवाएं। संवेदनशील मार्गों पर नियमित पैट्रोलिंग होगी। डीजे और झांकी की ऊंचाई मानक से अधिक होने पर कार्रवाई होगी।

डीएम कुमार हर्ष ने जनपदवासियों से कांवड़ यात्रा व त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की और अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img