उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। होली पर हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमें को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में पुलिस अफसर जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को 40 वर्षीय विजय पुत्र सुरेश की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विजय केवट को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो आलाधिकारी भी गांव में पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या किन कारणों से हुई है पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players