उत्तर प्रदेश, नोएडा: संपत्ति खरीदने पर 1.62 करोड़ की धोखाधड़ी

अमर सैनी

 उत्तर प्रदेश, नोएडा।एनडब्ल्यूडी सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर ने एक व्यवसायिक संपत्ति की खरीद फरोख्त में भूटानी इंफ्रा और सीबीएस इंटरनेशनल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में 11 लोगों को नामजद कराते हुए थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी की कानूनी प्रमुख साक्षी बुद्धिराजा ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि दोनों कंपनियों और उनसे जुड़े प्रतिनिधियों ने मिलकर एक सुनियोजित तरीके से आर्थिक धोखाधड़ी की है।

शिकायत के अनुसार, भूटानी इंफ्रा (मालिक प्रेम भूटानी) और सीबीएस इंटरनेशनल (मालिक संजय रस्तोगी) नोएडा सेक्टर-90 स्थित नोएडा वर्ल्ड वन नामक व्यवसायिक इमारत के मालिक, प्रमोटर और प्रबंधक हैं। इनकी मिलीभगत से कंपनी को 1.62 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। इस मामले में पुलिस ने गौरव शर्मा, संजय रस्तोगी, प्रेम भूटानी, आदित्य राज सक्सेना, नमन , नसीम, साक्षी , माधुरी, राजेश टंडन , अमित और अनुराधा शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

4.02 करोड़ में तय हुई थी डील
साक्षी बुद्धिराज ने बताया कि दिसंबर 2024 में एनडब्ल्यूडी कंपनी ने कार्यालय उपयोग के लिए व्यवसायिक संपत्ति खरीदने की प्रक्रिया शुरू की । इस दौरान भूटानी इंफ्रा के प्रतिनिधि नमन और आदित्य राज ने कंपनी के प्रतिनिधि अक्षय से संपर्क किया और “नोएडा वर्ल्ड वन” परियोजना में एक संपत्ति की पेशकश की। बाद में सीबीएस इंटरनेशनल के अधिकारी गौरव शर्मा, माधुरी, साक्षी और अन्य ने सौदे की पुष्टि करते हुए 4.02 करोड़ में संपत्ति बेचने की बात कही।

10 लाख का दिया चेक समय-समय पर कैश
शिकायत में दावा किया गया है कि कंपनी ने विश्वास के आधार पर 10 लाख अग्रिम भुगतान के रूप में सीबीएस इंटरनेशनल को चेक जारी किया और आगे नकद भुगतान भी किया गया। लेकिन बाद में पता चला कि सौदा फर्जी था और संपत्ति का कोई और मालिक है। साक्षी बुद्धिराजा ने बताया कि यह पूरा धोखाधड़ी भूटानी इंफ्रा, सीबीएस इंटरनेशनल और एनआरआई व्यवसायी राजेश टंडन की मिलीभगत से किया गया।

पहले भी दर्ज हो चुके मुकदमा

दोनों कंपनियों के कार्यालयों में रोज सैकड़ों संभावित खरीदारों के साथ ऐसे ही सौदे किए जाते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूटानी इंफ्रा और सीबीएस इंटरनेशनल के खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक और 7 रेरा शिकायतें लंबित हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img