Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक्सपायरी कीटनाशक दवा बेचने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक्सपायरी कीटनाशक दवा बेचने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त
बिलासपुर स्थित कृषि निवेश केंद्र पर एक्सपायरी तिथि की कीटनाशक दवा और बीज बेचने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बिलासपुर स्थित कृषि निवेश केंद्र पर एक्सपायरी तिथि की कीटनाशक दवा और बीज बेचने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने यह कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार भार्गव ने बताया कि इमलिया निवासी किसान ने कृषि निवेश केंद्र से बीज और कीटनाशक दवाइयां खरीदी थीं, वह अंकुरित नहीं हुई थीं। इसका रेपर देखने पर पता चला था कि दुकानदार एक्सपायरी बीज और कीटनाशक दवा किसान को दी थी। दो मई को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से शिकायत कर प्रकरण की जांच की मांग की थी।

जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग अधिकारी ने दुकान पर पहुंचकर जांच की और दुकानदार से जवाब तलब किया। दुकान से तीन बीजों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कृषि अधिकारी के मुताबिक दुकानदार द्वारा कुछ ही बीज के बिल दिखाए गए। रजिस्टर भी पूरा नहीं पाया गया। कीटनाशक दवाइयां और बीज के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि जो दवाई और बीज किसान को दिए गए उनपर वैधता की तिथि नहीं थी। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी विनोद भार्गव ने दुकानदार का लाइसेंस निलंबित किया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें