Chandigarh: धान की लिफ्टिंग पर चंडीगढ़ में बवाल, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, पंजाब के 5 मंत्री हिरासत में, एक घायल

धान की लिफ्टिंग पर चंडीगढ़ में बवाल, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, पंजाब के 5 मंत्री हिरासत में, एक घायल

चंडीगढ़

पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने आप के 6 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है।

मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल, पगड़ी भी उतर गई

पुलिस कि इस कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए और उनके सिर से उनकी पगड़ी भी उतर गई। दूसरी तरफ केंद्र राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आप के प्रदर्शन को ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने आप नेताओं को मंडियों में जाने की नसीहत दी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img