Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : मथुरा में एमएस बिट्टा का बड़ा बयान, बोले- बंगाल में लोकतंत्र खतरे में, शहीदों का सम्मान जरूरी

Mathura News : अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान गिरिराज महाराज के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां का मौजूदा माहौल लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए एमएस बिट्टा शहीद जवानों को याद कर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों ने जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया है, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

उन्होंने शहीद परिवारों के सम्मान और सहायता को लेकर सरकारों को भी नसीहत दी। बिट्टा ने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सहायता राशि और सरकारी सुविधाएं बिना किसी देरी के सीधे शहीद परिवारों तक पहुंचें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति और सेवा की भावना को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं तथा वीर जवानों के आदर्शों से प्रेरणा लें।

पश्चिम बंगाल के हालातों पर बोलते हुए एमएस बिट्टा ने कहा कि वहां लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान हो रहा है और ऐसी शक्तियों को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता जो देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल रस्म नहीं होतीं, बल्कि यह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों के साथ उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें