Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में खाद तस्करी का बड़ा खुलासा, 1575 यूरिया कट्टे बरामद

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : जनपद में कृषि विभाग की टीम ने खाद तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इफको ब्रांड की यूरिया से लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया। अनूपशहर के गंगा पुल पर की गई कार्रवाई में करीब 1575 यूरिया कट्टे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 12 से 13 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में तस्कर हारुन खान को हिरासत में लिया गया है, जिसने पूछताछ में पीसीएफ गोदाम कर्मचारियों से साठगांठ और 7 लाख रुपये रिश्वत देने की बात स्वीकार की है।

जानकारी के अनुसार जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुलंदशहर स्थित पीसीएफ गोदाम से चोरी-छिपे यूरिया की बड़ी खेप बाहर निकाली जा रही है। रविवार होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद थे, जिसका फायदा उठाकर तस्करों ने खाद को दूसरे जिले में भेजने की योजना बनाई थी। सूचना मिलते ही कृषि विभाग की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी और गोदाम से निकले तीन ट्रकों का पीछा किया।

बताया गया कि ट्रक जहांगीराबाद होते हुए अनूपशहर की ओर बढ़ रहे थे। जब वाहन गंगा पुल के पास पहुंचे तो टीम को शक हुआ कि यूरिया की खेप संभल जिले भेजी जा रही है। कृषि विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर ट्रकों को रोक लिया। पूछताछ में ड्राइवर कोई वैध बिल या रसीद नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि पूरा माल तस्कर हारुन खान का है और इसे संभल स्थित उसके ठिकाने पर पहुंचाया जाना था।

इसी दौरान हारुन खान अपनी लग्जरी गाड़ी से ट्रकों के पीछे-पीछे चल रहा था, लेकिन पुलिस चौकी देखकर फरार होने का प्रयास करने लगा। चौकी पर मौजूद ड्राइवरों और हेल्परों ने उसकी गाड़ी की पहचान कराई, जिसके बाद गंगापुल चौकी प्रभारी केके गौतम और उनकी टीम ने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में हारुन खान ने खुलासा किया कि उसने पीसीएफ गोदाम के कर्मचारियों को 7 लाख रुपये दिए थे, जिसमें 2 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे जबकि 5 लाख रुपये नकद दिए गए। पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच करने पर विभागीय कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किए गए पैसों के डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं।

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह का मामला है और जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। जिन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि खाद तस्करी का यह खेल कब से चल रहा था। डीएम बुलंदशहर के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें