International Nursing Day: दिल्ली में होप एंड हील हेल्थकेयर अकादमी ने मनाया फाउंडेशन डे समारोह

International Nursing Day: दिल्ली में होप एंड हील हेल्थकेयर अकादमी ने मनाया फाउंडेशन डे समारोह

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में इंटरनेशनल नर्सिंग डे के अवसर पर होप एंड हील हेल्थकेयर अकादमी द्वारा फाउंडेशन डे समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान संस्थान की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए केक काटा गया और नर्सिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नर्सिंग पेशे के महत्व को प्रस्तुत किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, जहां मरीजों की देखभाल और सेवा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि होप एंड हील हेल्थकेयर अकादमी का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्थान गरीब बच्चों को निःशुल्क नर्सिंग शिक्षा प्रदान करता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य तैयार कर सकें।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका बेहद अहम होती है। मरीजों की सेवा, देखभाल और उपचार प्रक्रिया में नर्सों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के उपचार में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों की मेहनत और समर्पण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समारोह के दौरान संस्थान के शिक्षकों और अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रशिक्षित और संवेदनशील नर्सों की जरूरत लगातार बढ़ रही है और ऐसे संस्थान समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

छात्र-छात्राओं ने भी अकादमी द्वारा दिए जा रहे अवसरों और शिक्षा व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संस्थान की प्रगति और बेहतर भविष्य की कामना की।

 

 

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img