राज्यउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन

जिले में शुक्रवार को जिला कृषि, औद्योगिक एवं...

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले में शुक्रवार को जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधि विधान से पूजा करने के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

लघु फिल्म का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ में आहुतियां देकर हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने कबूतर और गुब्बारे भी छोड़े। मंत्री ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। ओपन स्टेज पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही ग्राम सैदपुर में दादी जी के मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में सुश्री आनन्या द्वारा बनाई गई बुलंदशहर महोत्सव की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रिंस ग्रुप और वंदना की टीम ने होली और ब्रज वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कुम्भ में 100 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लिया
मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 में केंद्र और 2017 में यूपी में सरकार बदलने के बाद राज्य का वातावरण और लोगों की सोच बदली है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी को गरीब और बीमार राज्य माना जाता था। अब विदेशी निवेशक यहां उद्योग लगा रहे हैं। मंत्री ने कुंभ मेले का उदाहरण देते हुए बताया कि इसमें करीब 100 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है। विरासत का सम्मान करते हुए विकास हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players